भविष्य में पैसा बेमानी: Elon Musk का एआई पर बड़ा दावा
वाशिंगटन। उद्यमी एलन मस्क ने फिर भविष्य के बारे में अपनी बेबाक राय सामने रखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभुत्व के कारण भविष्य के लिए पैसा बचाना व्यर्थ हो सकता है। उनके अनुसार, एआई इतना उन्नत हो जाएगा कि वह हर चीज को प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कराएगा, जिससे धन का वर्तमान महत्व कम होगा। मस्क ने यह बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर के सवाल का जवाब देकर कही।टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने इस भविष्यवाणी को दोहराया है। उनका तर्क है कि जब सुपर इंटेलिजेंट (एसआई) यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एसआई) की वजह से हर वस्तु और सेवा की उपलब्धता उसकी जरूरत से कहीं अधिक होगी, तब पैसे की बचत का कोई मतलब नहीं रहेगा। मस्क पहले भी कई बार यह संकेत दे चुके हैं कि एआई की तरक्की से सामान और सेवाएं इतनी आसानी से उपलब्ध होंगी कि लोगों को अपनी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए काम करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। यह एक इसतरह के भविष्य की कल्पना है जहाँ कमी का विचार ही समाप्त हो जाएगा।
एआई को लेकर मस्क का यह नवीनतम बयान एक्स पर एक यूजर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया के रूप में आया है। यूजर, जिसका नाम बैटलएंजलविव है, मजाक में अपने फिजूलखर्ची और गलत आर्थिक फैसलों को यह सोचकर सही ठहरा रहा था कि भविष्य में एआई की बदौलत हर चीज बहुतायत में उपलब्ध होगी। यूजर ने लिखा था कि वे अपने फालतू के खर्चों को यह सोचकर सही मान रहे हैं कि आने वाले समय में एआई की वजह से हर चीज ज्यादा मात्रा में उपलब्ध होगी। उन्होंने यह भी लिखा कि बहुत ज्यादा लापरवाही भी ठीक नहीं है, पर सच तो यह है कि कुछ सालों बाद इन खर्चों और पैसों का कोई खास मतलब वैसे भी नहीं रह जाएगा।
पोस्ट पर प्रतिक्रिया देकर मस्क ने लिखा कि, जब भविष्य में एआई की वजह से हर चीज बहुत आसानी से और ढेर सारी मात्रा में मिलने लगेगी, तब बहुत आगे के समय के लिए पैसे बचाकर रखना बेवकूफी है। यह पहली बार नहीं है जब एलन मस्क ने ऐसी कोई बात कही है। वह लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि एआई और ह्यूमनॉइड रोबोट वैश्विक अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से बदल सकते हैं, काम को एक वैकल्पिक गतिविधि बना सकते हैं, और पैसे के महत्व और उसकी आवश्यकता को कम कर सकते हैं। उन्होंने पहले भी कई मौकों पर कहा है कि दशकों के भीतर पैसे का महत्व आज जैसा नहीं रहेगा, क्योंकि तकनीक की प्रगति मानव समाज की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरी तरह से बदल देगी।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!