Dhoni की तरह खेलने वाले सौरभ तीन मैचों के बाद ही हो गये थे गायब
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी आये हैं जो बेहद तेजी से चमके हैं पर बाद में गायब हो गये। यहां तक कि एक समय इन खिलाड़ियों की तुलना स्टार खिलाड़ियों से होने लगी थी पर बाद में देखा गया कि ये खिलाड़ी अपने खेल या फिटसेस को बनाये रखने में असफल रहे और मैदान से दूर हो गये। इन्हीं में से एक खिलाड़ी हैं। झारखंड के सौरभ तिवारी जिनका अंदाज पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तरह का रहा है। धोनी की तरह ही सौरभ अपने कंधे तक लंबे बालों के कारण सबके आकर्षण का केन्द्र रहे। उनकी लंबाई भी धोनी की तरह ही थी जिससे वह कम समय में ही दूसरे धोनी कहे जाने लगे थे। सौरभ भी धोनी की तरह ही लंबे-लंबे शॉट लगाते थे। सौरभ के खेलने का तरीका भी धोनी की तरह ही आक्रामक था। साल 2008 के अंडर-19 विश्व कप में उन्होंने मध्यक्रम में विराट कोहली के साथ कई बड़ी साझेदारियां कीं थीं। उस टूर्नामेंट में उन्होंने करीब 30 की औसत से रन बनाए थे। जिससे भारतीय टीम ने मैच में जीत दर्ज की थी। आईपीएल के पहले ही सत्र में मुंबई इंडियंस ने उन्हें शामिल किया। साल साल 2010 का आईपीएल सत्र सौरभ तिवारी के करियर के लिए काफी अच्छा रहा। सचिन तेंदुलकर के साथ बल्लेबाजी करते हुए इस युवा खिलाड़ी ने 16 मैचों में 419 रन बनाये।
उनकी पावर-हिटिंग और स्पिनरों के खिलाफ लंबे छक्के मारने की क्षमता से चयनकर्ता खासे प्रभावित हुए। इसी साल उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल गयी। सौरभ ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम में अपना पहला एकदिवसीय खेला। इस क्रिकेटर को केवल 3 एकदिवसीय मैच ही खेलने को मिले। इसमें वह दो बार नाबाद रहे और कुल 49 रन बनाए। इसके बाद फिटनेस जैसे कारणों से सौरभ टीम में जगह नहीं बरकरार रख पाये। एक बार टीम से बाहर होने के बाद उनके लिए वापसी संभव नहीं रही क्योंकि इस बीच कई नये क्रिकेटर आ गये थे। कंधे और घुटने की समस्याओं के कारण भी उनके खेल पर प्रभाव पड़ा जिससे वह आईपीएल से भी धीरे-धीरे बाहर हो गये। इसके बाद वह झारखंड के लिए खेलने लगे। उन्होंने अपने फर्स्ट-क्लास करियर में 115 मैचों में 8000 से अधिक रन बनाए, जिसमें 22 शतक शामिल रहे. लिस्ट-ए क्रिकेट में भी उन्होंने लगभग 4000 रन जोड़े। साल 2024 में इस खिलाड़ी ने पेशेवर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। इसके बाद वह झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन में सचिव बन गये।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!