Dark Mode
  • Wednesday, 04 February 2026
Trump को चुनावों में ‎मिल सकता है जेल जाने का फायदा, अब तक जुटाए 7.1 मिलियन डॉलर

Trump को चुनावों में ‎मिल सकता है जेल जाने का फायदा, अब तक जुटाए 7.1 मिलियन डॉलर

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनावों के दौरान जेल जाने का फायदा ‎मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है ‎कि जॉर्जिया में 2020 में चुनाव परिणाम पलटने के मामले में आत्मसमर्पण करने के बाद फुल्टन काउंटी जेल में उनका मगशॉट किया गया, जिसके बाद से अब तक 2024 के उनके राष्ट्रपति अभियान ने 7.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। एक मिलियन 10 लाख को कहा जाता है। छह जनवरी के संघीय मामले से संबंधित अभियोग और दोषारोपण, फिर जॉर्जिया के फुल्टन काउंटी जेल में आत्मसमर्पण करने का फायदा ट्रंप के चुनावी अभियान में भी दिखाई दिया है, जिसने पिछले तीन हफ्तों में 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। जॉर्जिया में ट्रंप की गिरफ्तारी के बाद उनके चुनावी अभियान ने 4.18 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए थे। यह पूरे अभियान का सबसे अधिक कमाई वाला दिन है। धन उगाहने के आंकड़े सबसे पहले पोलिटिको द्वारा रिपोर्ट किए गए थे।

ट्रंप ने मग शॉट को लेकर बताया ‎कि यह एक आरामदायक एहसास नहीं है- खासकर जब आपने कुछ भी गलत नहीं किया है। हालांकि, ट्रंप अपने मग शॉट का अधिकतम लाभ उठाने में सक्षम रहे हैं। मी‎डिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, हाल के हफ्तों में ट्रंप की कानूनी परेशानियां बढ़ गई हैं। अभियोजकों ने 2020 के चुनाव परिणामों को पलटने के उनके प्रयासों से संबंधित दो अभियोग लाए हैं। इस महीने की शुरुआत में, विशेष वकील जैक स्मिथ ने पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ चार संघीय आरोप लगाए। अभियोग में आरोप लगाया गया है कि ट्रंप सत्ता में बना रहना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ, परिणामों को पलटने और छह जनवरी, 2021 को यूएस कैपिटल पर हमले की साजिश रची। हालांकि, ट्रंप ने उन आरोपों के लिए दोषी नहीं होने का अनुरोध किया, जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका को धोखा देने की साजिश और आधिकारिक कार्यवाही में बाधा डालने की साजिश शामिल थी।

पिछले हफ्ते फुल्टन काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी फानी विलिस ने ट्रंप और 18 सह-प्रतिवादियों के खिलाफ 41 आरोप लगाए, जिनमें उनके पूर्व निजी वकील और न्यूयॉर्क शहर के मेयर रूडी गिउलिआनी और व्हाइट हाउस के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज शामिल हैं। आरोपों में राज्य के रैकेटियरिंग विरोधी कानून का उल्लंघन करना शामिल है। अभियोग में दावा किया गया है कि प्रतिवादियों ने राज्य के चुनाव परिणाम को पलटने के लिए एक उद्यम के रूप में काम किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!