Trump को पसंद आई अपनी तारीफ: म्यांमार के जनरल ने की तारीफ तो हट गए अमेरिका के प्रतिबंध
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को म्यांमार के सैन्य तानाशाह मिन आंग हलैंग ने एक चिट्ठी भेजी थी। इस चिट्ठी में उनकी तारीफों के पुल बांधे गए थे। साल 2021 में तख्तापलट करके जनरल मिन आंग हलैंग ने लोकतांत्रिक सरकार को हटाकर देश को गृहयुद्ध में झोंक दिया। इसके बाद से हजारों लोग मारे जा चुके हैं। 35 लाख से ज्यादा बेघर हैं और आधी आबादी गरीबी की गिरफ्त में है। इस पूरे घटनाक्रम में खास बात यह है कि अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने जिन कंपनियों और व्यक्तियों को प्रतिबंधित सूची से हटाया है, वे सभी म्यांमार की सेना के बेहद करीबी माने जाते हैं। अभी तक सिर्फ यह कहा ही जाता था कि डोनाल्ड ट्रंप को अपनी तारीफ सुनना पसंद है। लेकिन अब इंटरनेशनल मंच पर यह साफ दिखा है। अमेरिका ने म्यांमार की फौजी सरकार से जुड़े कई प्रभावशाली लोगों और कंपनियों पर से प्रतिबंध हटा लिए हैं। लेकिन इस कदम के पीछे भी ट्रंप की तारीफ कारण बना है। दो हफ्ते पहले म्यांमार के फौजी चीफ मिन आंग हलैंग ने डोनाल्ड ट्रंप को एक चिट्ठी भेजी थी। इसमें उन्होंने ट्रंप की ‘मजबूत नेतृत्व क्षमता’ की सराहना की थी और खासतौर पर इस बात की तारीफ की कि ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया हाउसों को बंद किया जो म्यांमार की जंग को कवर कर रहे थे। यह चिट्टी तब लिखी गई जब ट्रंप ने म्यांमार पर टैरिफ लगाने की धमकी दी थी।
केटी सर्विसेस एंड लॉजिस्टिक्स और इसके सीईओ जोनाथन म्यो क्यॉ थाउंग के ऊपर से प्रतिबंध हटे हैं। म्यामार केमिकल एंड मशीनरी कंपनी और इसके मालिक आंग हलैंग ऊ पर प्रतिबंध हटे। सनटैक टेक्नोलॉजीस और इसके मालिक सिट तैंग आंग पर से प्रतिबंध हटाए गए।टिन लट्ट मिन के ऊपर से प्रतिबंध हटाए गए। उनके पास फौजी शासन से जुड़ी कई कंपनियां हैं। ये सभी कंपनियां या तो सेना से सीधे व्यापार कर रही थीं या फिर हथियार निर्माण में शामिल थीं, जैसे टैंक और मोर्टार इस घटनाक्रम ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा दी है। आलोचकों का कहना है कि यह ट्रंप के विदेश नीति के तरीके का हिस्सा हो सकता है, जहां वे व्यक्तिगत संबंधों और प्रशंसा के बदले रणनीतिक फैसले लेते हैं। वहीं, मानवाधिकार कार्यकर्ता इसे म्यांमार के पीड़ितों के लिए झटका मान रहे हैं। इस पर अमेरिकी ट्रेजरी के एक प्रवक्ता ने नाम न बताने की शर्त पर कहा- जो लोग इसे ट्रंप के पक्ष में उठाया गया कदम बता रहे हैं, वे झूठ फैला रहे हैं। प्रतिबंधों की समीक्षा नियमित प्रक्रिया’ का हिस्सा है।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!